फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Taekwondo: Avika wins gold medal in international competition

ताइक्वांडो : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अविका ने स्वर्ण पदक जीता

Tue, 14 Oct 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo: Avika wins gold medal in international competition
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटने वाले ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते लोग। स्रोत: जा
शाहजहांपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में नौ से 12 अक्तूबर के बीच हुई ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अविका ने स्वर्ण पदक जीता। सात अन्य खिलाड़ियों ने पदक भी जीते। खिलाड़ियों के लौटने पर सोमवार को उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर, ग्रैंड मास्टर डॉ.पुनीत मनीषी के नेतृत्व में शहर की छह छात्राओं व लखनऊ से चार छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल ओपन कुकीवान कप में भाग लिया। चैंपियनशिप में भारत, कोरिया, जापान, फिलिपींस, नेपाल देशों से लगभग 1200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ.पुनीत मनीषी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत की ओर से सबसे छोटी खिलाड़ी के रूप में अविका श्रीवास्तव मनीषी ने भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता। डॉ. पुनीत मनीषी व किरन ने रजत, निशा, अलकमा, खुशबू ने कांस्य पदक जीते। यहां खिलाड़ियों के लौटने पर तहब्बर अली, नीलोफर, अकरम अली, मुनावर अली, रिफाकत अली ने स्वागत किया। विजय खिलाड़ियों का स्वागत वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद प्रमिल, ओंकार मनीषी, सर्वेश रस्तोगी ने फूलमालाएं पहनाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed