फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   T-20 match between Shahjahanpur-Lakhimpur will be held at the end of October

Shahjahanpur News: अक्तूबर के अंत में होगा शाहजहांपुर-लखीमपुर के बीच टी-20 मैच

Thu, 03 Oct 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
T-20 match between Shahjahanpur-Lakhimpur will be held at the end of October
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से होने वाली डॉ. गौर हरि सिंह सिंघानिया टी-20 इंटर डिस्टि्रक्ट वेटरन क्रिकेट लीग के लिए तैयारियां शुरू हो गईं। शाहजहांपुर और लखीमपुर के बीच होने वाले मैच के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। मजबूत टीम बनाने के लिए छह अक्तूबर से ट्रॉयल होंगे।
विज्ञापन




40 साल से ऊपर की उम्र वाले खिलाड़ियों के लिए वेटरन एसोसिएशन का गठन किया गया। क्रिकेट लीग में विभिन्न जिलों की टीमों के बीच मैच कराए जाएंगे। शाहजहांपुर और लखीमपुर के बीच अक्तूबर माह के अंत में मैच कराने की तैयारी है। इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई। शाहजहांपुर वेटरन एसोसिएशन के अध्यक्ष नूर आलम, सचिव मसूद कमाल, सह सचिव राजेश खन्ना मयूर ने मजबूत टीम को तैयार करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। खिलाड़ियों के चयन के लिए छह अक्तूबर से जीएफ कॉलेज के मैदान में ट्रॉयल कराए जाएंगे। एक तरफ फरीद एकेडमी के खिलाड़ी होंगे तो दूसरी ओर वेटरन एसोसिएशन में आवेदन करने वाली टीम होंगी। एसोसिएशन की टीम में बेहतर प्रदर्शन करने वालाें को मुख्य मुकाबले में मौका मिलेगा। टीम के कप्तान मनोज यादव बनाए गए हैं।
विज्ञापन


-----------



13 लोगाें ने किया आवेदन

-वेटरन एसोसिएशन की ओर से खेलने के लिए जिले के 13 खिलाड़ियों ने आवेदन किया। इसके अतिरिक्त तीन खिलाड़ी 35 की उम्र वाले हैं। मनोज यादव ने बताया कि खेल के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। माना जा रहा है कि रिलायंस या कृभको खाद फैक्टरी के मैदान में मैच हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed