फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swords and maces came out, war will take place on the stage of Ramlila

Shahjahanpur News: निकल आईं तलवारें और गदा, रामलीला के मंच पर होगा युद्ध

Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Swords and maces came out, war will take place on the stage of Ramlila
शाहजहांपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और अहंकारी रावण की सेना रामलीला के मंच पर युद्ध के लिए तैयार हो गई हैं। ओसीएफ श्रीरामलीला मेले के मंचन के लिए कलाकारों का अभ्यास अंतिम चरण में पहुंच गया है। किरदारों को जीवंत करने के लिए इस बार खास तैयारी की गई हैं। परिसर को भगवान श्रीराम की भक्ति से सराबोर करने के लिए चौपाई भी लिखवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ओसीएफ मैदान में रामलीला मंचन की शुरुआत 15 अक्तूबर से होगी। इससे पहले कलाकारों की ड्रेस, गदा-तलवारें और अन्य अस्त्र-शस्त्र निकालकर तैयार कर लिए गए हैं। मंचन को भव्य और जीवंत करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। निर्देशक अंकित सक्सेना के अनुसार, अहिल्या उद्धार के मंचन के दौरान पत्थर के बीच से अहिल्या को निकलते दर्शाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेघनाद वध से पूर्व यज्ञ के लिए अग्नि, धुएं आदि का प्रयोग कर सजीव करेंगे। सीता स्वयंवर के दौरान आकर्षक साउंड के साथ झूमर दिखेंगे। साथ ही भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं बदलेंगे कलाकार, पुराने चेहरे आएंगे नजर : इस बार किरदारों में कलाकारों का बदलाव नहीं किया जाएगा। पुराने चेहरे ही फिर से भूमिका निभाते नजर आएंगे। रोहित सक्सेना-श्रीराम, सीता-रानी मिश्रा, हनुमान जी-मोहित कनौजिया, रावण-अंकित सक्सेना, शत्रुघ्न-रोहित सक्सेना बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मुस्लिम किरदार भी मंच पर आएंगे नजर : रामलीला मंचन का निर्देशन अंकित सक्सेना व पैट्रिक दास कर रहे हैं। पैट्रिक दास मसीह समाज से ताल्लुक रखते हैं। जबकि मंचन में अरशद आजाद भगवान परशुराम व मोहम्मद सुहेल विश्वामित्र का किरदार निभाएंगे। अरशद लंबे समय से भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं।


खिरनीबाग रामलीला मैदान में लगेंगी 80 दुकानें : खिरनीबाग रामलीला मैदान में भी मंचन की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को श्री गणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 13 अक्तूबर को मंचन शुरू होगा। मेले को भव्यता देने के लिए व्यवस्थित तरीके से दुकानाें को लगाया जा रहा है। यहां पर करीब 80 दुकानें व झूले आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed