{"_id":"bc39be46436959dd651c595b393b9a2b","slug":"swami-chinmyanand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद के जन्मदिन पर बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद के जन्मदिन पर बांटे फल
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
एसएस कॉलेज के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतिम दिन मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर एसएस कॉलेज, एसएस विधि महाविद्यालय और पृथ्वी संस्था से जुड़े प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने स्वामी चिन्मयानंद के साथ जिला अस्पताल, राजकीय बाल गृह एवं कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए।
फल वितरण कार्यक्रम में स्वामी चिन्मयानंद ने बच्चों के स्वास्थ्य तथा रहन सहन की जानकारी भी ली। फल वितरण में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और डॉ. संजय बरनवाल के अलावा डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. विकास खुराना, अशोक अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. मुमताज हुसैन, हरिचरण यादव, डॉ. अनिरुद्ध राम, नलनीश चंद्र, प्रमोद कुशवाह, डॉ. दीप्ति गंगवार, रंजना खंडेलवाल के अलावा विद्यार्थी भी शामिल रहे। इससे पूर्व महाविद्यालय में संकुल की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों ने स्टाफ के सदस्यों के साथ संकुल के मुख्य अधिष्ठाता के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना की और पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई भी दी।