फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swami Chinmayanand will meet the Chief Minister today to convert SS College into a university

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे स्वामी चिन्मयानंद

Tue, 09 Jul 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand will meet the Chief Minister today to convert SS College into a university
शाहजहंपुर। एसएस कॉलेज को अब राजकीय विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जाएंगे। माना जा रहा है विश्वविद्यालय बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुमुक्षु शिक्षा संकुल और शासन के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर होकर विश्वविद्यालय की स्थापना हो सकती है।
विज्ञापन

पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ वर्ष 2018 में एसएस कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे, तब उन्होंने इस कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की बात कही थी। इसके बाद विश्वविद्यालय बनने की दिशा में कार्य शुरू हो गया। कॉलेज सचिव डाॅ. अवनीश मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष विशेष सचिव उच्च शिक्षा डाॅ. अखिलेश मिश्रा ने मुमुक्षु शिक्षा संकुल का स्थलीय निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाएं, क्रियाकलाप, अवस्थापना आदि का बारीकी से निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को दी थी। इसके बाद समिति ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी। अभी कुछ समय पहले प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने संकुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed