फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspicious Liquid Found in 65 Drums; Suspected Links to Illegal Fuel Pump

Shahjahanpur News: 65 ड्रमों में मिला संदिग्ध तरल पदार्थ, अवैध फ्यूल पंप से तार जुड़े होने की आशंका

Tue, 26 May 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Suspicious Liquid Found in 65 Drums; Suspected Links to Illegal Fuel Pump
सिंधौली के मूड़ा हारिस गांव में ड्रमों में बरामद किया गया संदिग्ध तरल पदार्थ। स्रोत: जागरूक पाठ
सिंधौली (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव मूड़ा हारिस में छापा मारकर पुलिस ने करीब 65 ड्रमों में भरा संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पूर्ति विभाग की टीम ने पदार्थ की जांच की लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया। आबकारी विभाग की टीम ने तरल पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। वहीं, इस मामले के तार 23 मई को रोजा क्षेत्र में सीज किए गए अवैध रूप से संचालित फ्यूल पंप से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब दो बजे सिंधौली और रोजा थाने की संयुक्त टीम मूड़ा हारिस पहुंची। यहां पर छानबीन में पुलिस को एक व्यक्ति के बग्गर से टिनशेड में रखे करीब 65 ड्रम बरामद हुए। ड्रमों में ठंडा तरल पदार्थ मिला। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर पूर्ति विभाग की टीम को बुला लिया। पूर्ति निरीक्षक पवन सुधाकर ने तरल पदार्थ की जांच की लेकिन कुछ पुष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने तरल पदार्थ का नमूना लिया और जांच के प्रयोगशाला भेज दिया। पुलिस ने बग्गर स्वामी को हिरासत में ले लिया है। रोजा थाने की पुलिस के कार्रवाई करने से यह माना जा रहा है कि बरामद तरल पदार्थ के तार अवैध फ्यूल पंप से जुड़े हुए हैं। इसके पीछे मिलावट का खेल भी हो सकता है। पुलिस और पूर्ति विभाग के अधिकारी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
काफी दिनों से चल रहा था अवैध कारोबार
ग्रामीणों के मुताबिक, हर सुबह चार बजे के आसपास एक पिकअप वाहन बग्गर में आता था। इसके माध्यम से तरल पदार्थ लाने और ले जाने का काम किया जाता था। आशंका जताई गई है कि इस पदार्थ का उपयोग पेट्रोल-डीजल में मिलाने के लिए किया जाता था। थाना सिंधौली प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि रोजा क्षेत्र में फर्जी फ्यूल पंप पकड़ा गया था। इसी की जांच के लिए रोजा पुलिस भी उनके साथ आई हुई थी। रोजा पुलिस को मूड़ा हारिस गांव में तरल पदार्थ के भंडारण की सूचना मिली। इसी पर दोनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई की। मामले की जांच की जा रही है।

--
पुलिस की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक को जांच के लिए भेजा गया था। जांच में तरल पदार्थ की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। इसके बाद आबकारी विभाग से संपर्क किया गया। आबकारी टीम ने तरल पदार्थ का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा है।
- चमन शर्मा, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed