फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspicion of murder of history-sheeter moving on close in shahjahanpur

हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: करीबी पर घूम रही शक की सुई, संपत्ति-पुरानी रंजिश का भी कनेक्शन तलाश रही पुलिस

Mon, 10 Jul 2023 05:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

चौक कोतवाली में अखिलेश का नाम काफी विवादित रहा है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपी के ऊपर 15 मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट के साथ हिस्ट्रीशीट भी खुली है। संपत्ति और पुरानी रंजिश के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Suspicion of murder of history-sheeter moving on close in shahjahanpur
हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाला तिराही निवासी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश गुप्ता की हत्या की शक की सुई नजदीकी पर घूम रही है। संपत्ति व पुरानी रंजिश समेत कई कनेक्शन को पुलिस तलाश करने में जुटी है। 
विज्ञापन


एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल समेत तीन टीमों को जुटाया है। इस मामले में मृतक के दो करीबियों समेत आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए गए। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस की पड़ताल तेज हो गई।
विज्ञापन

अखिलेश के पास था लकड़ी का ठेका

पिछले करीब 14 साल से गर्रा मोक्षधाम स्थित लकड़ी का ठेका अखिलेश गुप्ता के पास था। वह ठेकी पर काफी कम आता था। आमतौर पर उसका सारा हिसाब घर पर कर्मचारी कर देते थे। शनिवार को दूसरे मकान में बेटी सौम्या से मिलने की बात कहकर अखिलेश घर से निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहां से बाइक से अब्दुल्लागंज स्थित मोक्षधाम स्थित ठेकी पर पहुंचा और तख्त के पास कुर्सी पर बैठ गया। ठेकी के कर्मचारी टेनी के अनुसार, उस समय मोक्षधाम में भैरो बाबा की पूजा की जा रही थी। लिहाजा, टेनी व चौकीदार प्रमोद पूजा में शामिल थे। अखिलेश को अकेला पाकर दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के समय लाइटें बंद थी। जिस जगह पर अखिलेश बैठा था। वहीं पर लाइट जल रही थी। 

माना जा रहा है कि पूरी प्लानिंग के साथ हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। संभावना है कि हमलावर उसके जान पहचान के हैं। भाई राजीव गुप्ता उर्फ राजू ने बताया कि अखिलेश को बातों में उलझाकर दूसरे ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। 

ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला

पुलिस ने रात में दो करीबियों समेत आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सेल समेत तीन टीमों को लगाया गया। पुलिस के शक की सुई नजदीकी व्यक्ति पर घूम रही है। पुलिस संपत्ति और पुरानी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

कनपटी के आर-पार हो गई गोली

मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार को पुलिस को प्राप्त हो गई। इसमें उसके दो गोली मारने की पुष्टि हुई। एक गोली कनपटी से कुछ दूरी से मारी गई, जो आर-पार हो गई। दूसरी गोली सीने पर लगी है। वह अंदर ही धंसी रह गई।

अखिलेश पर दर्ज थे 15 मुकदमे

चौक कोतवाली में अखिलेश का नाम काफी विवादित रहा है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपी के ऊपर 15 मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट के साथ हिस्ट्रीशीट भी खुली है। बताते हैं कि अखिलेश काफी दबंग था। वह जरा-सी बात पर लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर देता था।

लाल रंग की कार का कनेक्शन नहीं निकला

राजघाट चौकी से चंद कदम की दूरी पर अखिलेश गुप्ता की हत्या कर दी गई। उसकी मौत के बाद पुलिस ने दौड़भाग शुरू की। मोक्षधाम के पास ही लाल रंग की संदिग्ध कार खड़ी मिली थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। तफ्तीश में लाल कार का कनेक्शन नहीं मिला। सीओ सिटी ने बताया कि कार किसी शराबी की थी।

पुलिस की जांच में खुलेंगी परतें

अखिलेश गुप्ता की हत्या के बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू कर दी है। पुलिस ने उसकी संपत्ति का विवरण भी तलाशना शुरू कर दिया। बताते हैं कि बाला तिराही समेत बरेली, पीलीभीत समेत कई जगह पर उसकी प्रापर्टी है। पुलिस ने उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है, जिससे कुछ सुराग मिलने की संभावना है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई

मोक्षधाम में कैमरे नहीं लगी है। आसपास के कुछ एरिये में भी पुलिस को कैमरे नहीं मिले। राजघाट चौकी व दूसरी ओर अजीजगंज के पास कैमरे लगे मिलने पर पुलिस ने फुटेज को खंगाला है। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिला है।
 

15 दिन पहले गैराज संचालक से हुआ था विवाद

मृतक की पत्नी तारा गुप्ता ने अखिलेश की हत्या के पीछे 15 दिन पहले हुए विवाद से जोड़ा है। तारा ने बताया कि दवा लेकर आते समय रास्ते में गैराज संचालक ने कार का दरवाजा खोल दिया, जिसके चलते वह गिर गई थी। इसी बात को लेकर अखिलेश से विवाद हुआ था। 

गैराज संचालक ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसी दिन तारा गुप्ता ने राजघाट चौकी पर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। चौकी के सिपाही हिमांशु ने एक आरोपी को बुलाकर मामले को टालने का प्रयास किया था। तब उसने आईजी से भी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया।

अखिलेश की हैं दो पत्नी व दो बच्चे

मृतक अखिलेश की पहली पत्नी का नाम लक्ष्मी है। इससे एक बेटी सौम्या है। उसने करीब दस साल पहले तारा गुप्ता से शादी की थी। तारा का बेटा सुमित है। परिवार में भाई राजीव उर्फ राजू गुप्ता है। अखिलेश की मौत के बाद परिवार के सदस्य सदमे में हैं।

एक करोड़ की संपत्ति के सवाल को सुन भड़की तारा

राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के बाहर तारा गुप्ता से पुलिसकर्मी ने एक करोड़ की संपत्ति होने की बात कह दी। इस पर तारा भड़क गई और उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। उसने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते हत्या जैसी घटना हो गई।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस की तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed