{"_id":"68dee2584ccfd825780a8305","slug":"survey-work-has-not-started-in-152-villages-survey-of-252-lakh-plots-is-still-pending-shahjahanpur-news-c-4-vns1074-738166-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 152 गांवों में सर्वे का काम शुरू नहीं, 2.52 लाख भूखंडों का बाकी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 152 गांवों में सर्वे का काम शुरू नहीं, 2.52 लाख भूखंडों का बाकी सर्वे
विज्ञापन
डिजिटल क्रॉप सर्वे की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, दूसरी बार बढ़ी तारीख
बरेली। किसानों की फसलों का डिजिटल सर्वे हो रहा है। यह कार्य 19 अगस्त से जिले में चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जबकि दो बार तिथियां भी बढ़ाई जा चुकी हैं। अभी भी 152 गांवों में डिजिटल सर्वे शुरू नहीं हो सका है। ढाई लाख से अधिक भूखंड पर लगी फसलों का सर्वे बकाया है।
अगस्त से अब तक 95.17 प्रतिशत अर्थात लक्ष्य के सापेक्ष 7.31 लाख भूखंडों पर फसलों का डिजिटल सर्वे हो पाया है। अब अंतिम तारीख दूसरी बार बढ़ाकर 15 अक्तूबर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1874 गांवों में सर्वे होना था। इनमें से 1722 गांवों में सर्वे का काम शुरू हो पाया है, जबकि 152 गांवों में सर्वे का काम शुरू तक नहीं कराया जा सका है। सर्वे में सबसे कमजोर गति फरीदपुर और बहेड़ी तहसील की है। फरीदपुर में 87.74 प्रतिशत भूखंडों पर सर्वे हुआ है। इस तरह फरीदपुर में 48 गांवों में सर्वे का काम प्रारंभ नहीं हो सका है। वहीं, बहेड़ी तहसील में अभी तक 93.40 प्रतिशत भूखंडों पर फसलों का सर्वे हो पाया है। बहेड़ी तहसील में 39 गांवों में सर्वे कार्य शुरू नहीं किया गया है।
उप कृषि निदेशक अमर पाल सिंह ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम करीब 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र के कुछ गांव बचे हैं, जहां सर्वे नहीं होना है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित होने से कुछ गांवों में सर्वे शेष है, जो अब तिथि बढ़ने से सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद