फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suresh Khanna and Tanveer fought at every booth, the hands of BJP only

नगर विधानसभा के हर बूथ पर लड़े खन्ना और तनवीर, बाजी मार ले गई भाजपा

Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Suresh Khanna and Tanveer fought at every booth, the hands of BJP only
सुरेश कुमार खन्ना कीजीत खुशियां मनाते समर्थक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। 2022 की सियासत के समर में नगर सीट पर एक तरफ राजनीति के माहिर खिलाड़ी सुरेश खन्ना थे तो दूसरी तरफ उन्हें तीन बार टक्कर देने वाले सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां। हर बूथ पर दोनों ही एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आए। मुस्लिम बहुल इलाके में जहां सपा का शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं, भाजपा ने वहां भी उसका पीछा किया।
विज्ञापन

भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले चौक, कटिया टोला, रोशनगंज और सिंजई जैसे मोहल्लों में तनवीर को ठीकठाक वोट मिला। वोट पाने की दौड़ में भाजपा के हाथ में एक बार फिर से बाजी लगने से प्रत्याशी सुरेश खन्ना नौवीं बार विधानसभा पहुंचकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि पहली बार तनवीर खां ने एक लाख वोटों का आंकड़ा छुआ है।
विज्ञापन

गढ़ में भाजपा की बल्ले-बल्ले
रोशनगंज के बूथ नंबर 281 में खन्ना ने 326 वोट हासिल किए। यहीं पर सपा को 108 वोट हासिल हुए। भारद्वाजी में भाजपा ने 369 और सपा को 123 वोटों से संतोष करना पड़ा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का किला कहे जाने वाले चौक के बूथ नंबर 288 में भाजपा को 515 वोट हासिल हुए। यहां तनवीर को केवल 42 मत मिले। सिंजई के बूथ नंबर 293 पर 188 वोट तनवीर खां को हासिल हुए और भाजपा को 348। यहीं के बूथ नंबर 294 पर तनवीर को 118 और खन्ना को 345, बूथ नंबर 295 पर खन्ना को 343 व तनवीर को 252 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककराकलां वालों की पहली पसंद बने तनवीर
जिस इलाके को सुरेश खन्ना ने न्यू सिटी का नाम देकर विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। वहां पर सपा प्रत्याशी तनवीर खां वोटरों की पहली पसंद बने। ककरा में तनवीर पर वोट बरसे तो खन्ना को भी कुछ मत हासिल हुए। यहां के बूथ नंबर 220 पर सपा ने 459 मत प्राप्त किए, जबकि सुरेश खन्ना को 195 वोट मिले। बूथ नंबर 219 पर सपा को 429 व भाजपा को सिर्फ 42 मत मिले। बूथ नंबर 218 पर सपा को 556 व भाजपा को 107 मत मिले।
खन्ना के बूथ पर सपा को मिले 74 वोट
महमंद जलालनगर निवासी सपा प्रत्याशी तनवीर खां के बूथ नंबर 133 पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना ने 179 मत प्राप्त किए हैं। जबकि सपा ने यहां 426 मत हासिल किए। वहीं, खन्ना के दीवान जोगराज स्थित बूथ नंबर 309 पर तनवीर खां ने 74 वोटों की सेंधमारी की है तो भाजपा को 489 वोट मिले।
मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा ने की सेंधमारी
मतदान में मुस्लिमों ने सपा के पक्ष में एकतरफा वोटिंग कर समर्थन दिया था। शहरी क्षेत्र में मुस्लिम बहुल इलाके में तनवीर खां पर जमकर वोट पड़े। वहीं खन्ना ने भी सेंधमारी करते हुए कुछ वोटों को हासिल कर लिया। तारीन जलालनगर के बूथ नंबर 110 पर सपा को 406 और खन्ना को 132, बूथ नंबर 111 पर सपा को 536 व भाजपा को 59 वोट मिले। 112 नंबर बूथ पर सपा को 487 और भाजपा को 78, एमनजई जलालनगर के बूथ नंबर 100 पर सपा को 577 और भाजपा को 79, बूथ नंबर 101 में सपा को 447 व भाजपा को 63 वोट मिले हैं। किला मोहल्ले में भी भाजपा ने सेंधमारी की है। बूथ नंबर 342 पर तनवीर को 588 और खन्ना को 85 मत मिले।

नड्डा के रोड शो वाले मोहल्ले में सपा की सेंध
मोहल्ला कटिया टोला में सुरेश खन्ना के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया था। लेकिन, कटिया टोला के बूथ नंबर 172 पर तनवीर ने 109 वोट हासिल किए हैं। जबकि खन्ना को 358 वोट प्राप्त हुए। बूथ नंबर 173 पर भाजपा को 450 और सपा को 89 वोट प्राप्त किए।
अंतिम परिणाम
सुरेश कुमार खन्ना भाजपा 109942
तनवीर खां सपा 100629
सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू बसपा 8561
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed