फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Supporters celebrated the victory of BJP throughout the day

विजेताओं का क्षेत्र में स्वागत, हर तरफ जश्न

Sat, 12 Mar 2022 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Supporters celebrated the victory of BJP throughout the day
जैतीपुर कस्बे में ढोल नगाड़े के साथ विजय जश्न बुल्डोजर पर बैठे समर्थंक। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को जीत हासिल करने वाले सभी विधायक अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचे। जनता ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह समर्थकों ने मिठाई बांटकर और रंग-गुलाल उड़ाकर दूसरे दिन भी खुशी का इजहार किया। नगर विधानसभा सीट नौंवी बार जीतने वाले सुरेश कुमार खन्ना के कैंप कार्यालय में दिनभर समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल से दीवान जोगराज स्थित सुरेश खन्ना के आवास तक जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। ददरौल से दूसरी बार जीतने वाले मानवेंद्र सिंह को बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक व क्षेत्रवासियों की भीड़ कैंट स्थित उनके निवास, गांव ढकिया परवेजपुर में जमा रही। विधायक के पुत्र अरविंद सिंह ने भी सभी का आभार जताया। विधायक मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि वह वचन देते हैं कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल रहेंगे। महानगर महामंत्री अंशुल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवा होली खेलकर मनाया जश्न
तिलहर/निगोही। भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा की जीत पर भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला और जमकर होली खेली। तिलहर बाईपास चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुलदीप गुप्ता, रवी राठौर, गोपाल कुशवाहा, रामजी, अजीत, रितिक गुप्ता, जीतू गुप्ता आदि ने अबीर-गुलाल लगाया। एक जेसीबी मशीन पर चढ़कर जुलूस निकाला। मोहल्ला दातागंज में अखिलेश अग्रवाल ने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़े की धुन पर जश्न मनाया। तहसील परिसर में भाजपा नेता अधिवक्ता देवेंद्र गुप्ता, दोदराम कुशवाहा, अभिषेक शर्मा ने मिठाई बांटी। निगोही में भी जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिप्रकाश ने पटना देवकली मंदिर में की पूजा
जलालाबाद। जलालाबाद में भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा का जोरदार स्वागत किया। बारहपत्थर से लेकर याकूबपुर तिराहे तक काफिला अल्हागंज को रवाना हो गया। पूर्व विधायक शरदवीर सिंह के साथ खुली जीप पर सवार हरिप्रकाश जनता का अभिवादन कर रहे थे। शरदवीर सिंह, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल वर्मा, आशुतोष गुप्ता, प्रदीप मिश्रा आदि समर्थक मौजूद रहे। हरिप्रकाश वर्मा शिव मंदिर पटना देवकली पहुंचे और पूजा-अर्चना की। रुकनपुर में भी स्वागत हुआ। कई बुलडोजर सजाकर जुलूस में शामिल किए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख गेंदालाल गुप्ता, वीरेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, संजीव गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, लालन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

जैतीपुर में मनाई गई होली
जैतीपुर। कटरा सीट से वीर विक्रम सिंह प्रिंस के दोबारा विधायक बनने पर समर्थकों ने जैतीपुर में रंग उत्सव कार्यक्रम किया। एक-दूसरे को रंग लगाया। जेसीबी पर बैठकर योगी-मोदी की जय के नारे लगाए। बृहस्पतिवार शाम को भी समर्थकों ने गढ़ियारंगीन, खेड़ाबझेड़ा, पृथ्वीपुर, जैतीपुर, बिहारीपुर, मरेना में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। अरुण प्रताप सिंह, गुरपाल सिंह, दीपेश सिंह, दीपक, सचिन, राहुल, शिवम, उदय, उत्तम, बुधपाल, बड़े लल्ला, जगपाल, अनिल सिंह, विजय सिंह, अंकित सिंह, सुशील, नितेश आदि मौजूद रहे।

निगोही में तिलहर की विधायक सलोना कुशवाहा का स्वागत करते समर्थंक। संवाद

निगोही में तिलहर की विधायक सलोना कुशवाहा का स्वागत करते समर्थंक। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

ददरौल के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करते लोग । संवाद

ददरौल के भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

जलालाबाद में समर्थकों का अभिवादन करते हरिप्रकाश वर्मा व पूर्व विधायक शरदवीर सिंह

जलालाबाद में समर्थकों का अभिवादन करते हरिप्रकाश वर्मा व पूर्व विधायक शरदवीर सिंह- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed