{"_id":"6a6647c9ffcfa5e37b0aa5c5","slug":"sunshine-after-rain-increases-sultry-heat-mercury-surges-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180053-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी, पारा उछला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी, पारा उछला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कुछ देर बारिश के बाद धूप निकलने से रविवार को उमस भरी गर्मी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर 27.1 डिग्री सेल्सियस हो गया।
रविवार को सुबह ठंडी हवा सुकून देती रही। दोपहर करीब ढाई बजे कुछ देर तक दो मिमी बारिश होने के बाद धूप निकलने से इतनी ज्यादा उमस हो गई कि अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।
शनिवार की शाम करीब चार बजे करीब दस मिनट तक बारिश हुई थी। चार मिमी पानी गिरने के बाद बारिश थमने और धूप निकलने से उमस बढ़ गई। रविवार सुबह तक वातावरण में घुली नमी के कारण ठंडी पुरवाई के झोंके जनजीवन को राहत देते रहे। सुबह तक हवा में आर्द्रता 85 प्रतिशत बनी रही।
यही आर्द्रता बाद में धूप निकलने पर उमस बनकर लोगों को पसीने से सराबोर करती रही। दोपहर दो बजे के बाद तेज बारिश के आसार बने, लेकिन कुछ देर बाद बादल छिटकने और हल्की धूप निकल आने से गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से आर्द्रता 85 से 87 प्रतिशत बनी हुई है। इसी वजह से धूप निकलने पर उमस हो रही है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम वायुदाब सामान्य से 20 अंक कम हो जाने से सोमवार को सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।