{"_id":"6948533d1b40dbf10f064fac","slug":"sunrisers-defeated-capitals-by-16-runs-to-win-the-match-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160961-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सनराइजर्स ने कैपिटल्स को 16 रन से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सनराइजर्स ने कैपिटल्स को 16 रन से हराकर जीता मैच
विज्ञापन
निगोही में प्रीमियर लीग के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत रविवार को निगोही सनराइजर्स और निगोही कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स ने कैपिटल्स को 16 रन से हरा दिया।
मैच की शुरुआत से पहले कैपिटल्स के कप्तान दीप सिंह जोंटी ने टॉस जीता। उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सनराइजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसमें मकसूद ने 28 और अली वारिस ने 21 रन का योगदान दिया।
कैपिटल्स के लिए आनंद ने चार और परवेज ने दो विकेट लिए। जवाब में कैपिटल्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। इस तरह सनराइजर्स की टीम ने यह मैच 16 रन से जीत लिया। पराजित टीम के सुशील ने 27 और परवेज ने 24 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए मकसूद ने चार विकेट लिए। मैच में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का शानदार प्रदर्शन करने के लिए मकसूद अली को मैन आफ द मैच चुना गया।