फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sumit Mr and Anshika were elected Miss Fresher

अंशिका मिस फ्रेशर और सुमित मिस्टर चुने गए

Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sumit Mr and Anshika were elected Miss Fresher
एसएस कॉलेज में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर के विजेता - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में एमए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें एमए फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सुमित तिवारी को मिस्टर फ्रेशर तथा अंशिका दीक्षित को मिस फ्रेशर चुना गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कहा कि छात्रों को स्नातक स्तर पर प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

उन्हें गंभीरता से पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे वह सफल स्वरोजगारी बनें या अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकें। डॉ. शालीन कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को पाठ्यक्रम की किताबों के अलावा अच्छे लेखकों की उच्च स्तरीय किताबें भी पढ़नी चाहिए। डॉ. बरखा सक्सेना ने कहा कि बच्चों का स्वर्णिम भविष्य उनकी शिक्षा पर निर्भर होता है। विजेताओं को पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. श्रीकांत मिश्रा, डॉ. दीपक सिंह, कुमुद, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. पूजा बाजपेई, डॉ. पद्मजा मिश्रा, डॉ. राजीव सिंह, छात्र-छात्राओं में सुमित तिवारी, दिव्यांशी सक्सेना, साक्षी, रोली, सौम्या, फिजा, संतोषा, सुप्रिया, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed