{"_id":"617ee39eff48b007377a3324","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly464802660","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। विवाहिता के फंदे पर लटके मिलने के मामले में पिता ने दामाद सहित चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे।
गांव आलमपुर पिपरिया निवासी सोनू की शादी करीब चार वर्ष पूर्व जनपद पीलीभीत के थाना दिउरिया के गांव रंभोजा निवासी तोताराम की पुत्री 23 वर्षीय किरन देवी से हुई थी। शुक्रवार को किरन का शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे से लटकता पाया गया था। किरन की ससुराल के लोग घर से फरार हो गए थे। पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। सूचना पाकर पहुंचे किरन के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
किरन देवी के पिता तोताराम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री किरन देवी की शादी चार वर्ष पूर्व सोनू के साथ की थी। शादी में समर्थ्य के अनुसार दान भी दिया था, लेकिन किरन की ससुराल के लोग दहेज में बाइक और सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को दामाद सोनू, दामाद के पिता जसवंत वर्मा, मां, भाई अजय ने एक राय होकर किरन की हत्या कर दी और घर से भाग गए। तोताराम की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।