फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   suicide

भुगतान न मिलने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 03 Sep 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
suicide
शाहजहांपुर। एक निवेश कंपनी में भुगतान करने में टालमटोल करने से क्षुब्ध युवक ने परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक को बचा लिया। जलती तीली गिरने से वहां रखे कागजों में आग लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। समझौता हो जाने के बाद मामले में कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा निवासी हरिराम गुप्ता के बेटे पंकज गुप्ता ने एजेंट अशोक कुमार के द्वारा रोज किश्त जमा करने का खाता एक निवेश कंपनी में खुलवाया था। पंकज के अनुसार इस खाते में कुल रकम 1,13000 बनी थी। इसका वर्ष 2014 में भुगतान होना था। कंपनी ने उस दौरान भी भुगतान नहीं किया और उसकी रकम फिक्स डिपॉजिट कर दी। बताया कि वर्ष 2018 में उसे एक लाख, 36 हजार का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि वर्ष 2018 से वह लगातार भुगतान कराने को एजेंट तथा कंपनी के दफ्तर के चक्कर काट रहा है। टालमटोल के बाद मैनेजर ने उससे अगस्त में हर हाल में भुगतान का वादा किया था। इसके चलते उसने अपनी बेटी की शादी तय कर दी, लेकिन पूरा महीना निकलने के बाद भी भुगतान न होने पर बृहस्पतिवार दोपहर को वह निवेश कंपनी के दफ्तर पहुंचा। यहां फिर से आनाकानी करने पर पंकज की मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से बहस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पंकज वहां से चला गया और कुछ देर बाद बोतल में पेट्रोल लेकर फिर से कार्यालय पहुंच गया। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने के लिए माचिस की तीली जला ली। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने जलती तीली में हाथ मार दिया, जिससे तीली वहां रखे कागजों पर गिर गई। कागज जलने लगे जिसे लोगों ने बुझा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पंकज का भाई नीरज भी वहां पहुंच गया।

डायल-112 पुलिस वहां पहुंच गई और पंकज, उसके भाई नीरज, मैनेजर और एजेंट अशोक कुमार को थाने ले आई। कुछ देर बाद कंपनी के अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसमें दो महीने के अंदर भुगतान दे देने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed