{"_id":"6116d8678ebc3ee05979e3d9","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly4563647132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन
मृतक मोहित का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव याकूबपुर में एक युवक ने घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
रामकुमार के तीन बेटे व एक बेटी है। उनके तीसरे नंबर के बेटे 24 वर्षीय मोहित की पत्नी मायके में थी और वह अपने कमरे में अकेला सोया था। बृहस्पतिवार की रात किसी समय मोहित घर से बाहर निकल आया। मोहित कुछ दूर आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। शुक्रवार सुबह कुछ लोग टहलने गए तो उन्होंने मोहित का शव पेड़ से लटके देखा।
सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाया। परिजन के अनुसार मोहित से किसी से कोई कहासुनी नहीं हुई, न ही उसने किसी बात को लेकर शिकायत की थी। रामकुमार ने बताया कि मोहित रोजाना की तरह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
मोहित की शादी करीब डेढ़ साल पहले जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव टेरा निवासी दिव्या से हुई थी। उसके सात माह की एक बच्ची है। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी दिव्या भी शुक्रवार को ससुराल पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।