{"_id":"60e5f6778ebc3ec308143b28","slug":"suicide-shahjahanpur-news-bly452376033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बुधवार सुबह बिजली के खंभे से साड़ी के फंदे से लटका नाबालिग का शव मिला। परिजन का आरोप की नाबालिग ने प्रेमी के कारण ही फंदे से लटककर जान दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) मंगलवार की रात करीब एक बजे बगैर किसी को बताए घर से चली गई। किशोरी के भाई ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन गांव बरतारा निवासी शोभित से फोन पर बात किया करती थी। इसी शक के चलते बहन के लापता होने पर वह रात में ही शोभित के घर गया था। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। उसके भाई घासीराम को साथ लेकर बहन को तलाश करना शुरू किया तो उसका शव खन्ना फार्म के निकट ट्यूबवेल के पास बिजली के खंभे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला।
शव को भाई ने घासीराम की मदद से नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शोभित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करीब पांच माह पहले दोनो संपर्क में आए थे
आरोपी शोभित और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। शोभित प्रेमिका के घर के पास स्थित एक फैैक्टरी में काम करता है। चार-पांच माह पहले दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। परिवार को आशंका है कि मंगलवार को किशोरी शोभित के साथ थी। किसी वजह से उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
लड़की का शव बिजली के खंभे से लटका मिला था। भाई ने युवक पर बातचीत करने का आरोप लगाकर उसके कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। - अरविंद कुमार, सीओ सदर