{"_id":"68603d1fe3bf8aa9400ad9a7","slug":"suggestions-given-in-many-matters-including-establishment-of-malls-and-multiplexes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-146959-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मॉल और मल्टीप्लेक्स की स्थापना समेत कई मामलों में दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मॉल और मल्टीप्लेक्स की स्थापना समेत कई मामलों में दिए सुझाव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के विकास कार्याें की रूपरेखा तय करने व प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने नगर निगम के वर्तमान में कराए जा रहे निर्माण कार्यों और स्वीकृत परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस बीच विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने महानगर क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य नगर क्षेत्र में एक मॉल और मल्टीप्लेक्स की स्थापना, अटसलिया से नगरिया मोड़ तक दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण, गीले और सूखे कचरे के अलग एवं निस्तारण की समुचित व्यवस्था, अधूरी सड़कों का शीघ्र निर्माण, प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण और शहर में एक बड़ी पार्क जैसे सुझाव प्रमुख रहे।
बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप, सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह के अलावा अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कर्नल प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र सेठ, सचिन बाथम माैजूद रहे।