{"_id":"672d2bb1dc7c48b1be0691e4","slug":"sugarcane-crops-shown-in-the-fields-instead-of-paddy-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-130741-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धान के स्थान पर खेत में दर्शा दी खीरा और गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धान के स्थान पर खेत में दर्शा दी खीरा और गन्ने की फसल
Fri, 08 Nov 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
खुटार। पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के पुत्र जाग्रत प्रसाद के खेत में लेखपाल ने धान के स्थान पर खीरा और गन्ना दर्शा दिखा दिया। इस कारण 400 क्विंटल धान बिकने में दिक्कत आ गई। वहीं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धान बेचने में आम किसान को किस तरह दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा होगा।
जाग्रत प्रसाद ने मुख्यमंत्री और डीएम से की गई शिकायत में बताया कि उनका फार्म हाउस खुटार के गांव धनसिंहपुर में है। उन्होंने धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया था। फाइनल पंजीकरण के लिए उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। इसका कारण है कि लेखपाल ने खेत में धान के स्थान पर खीरा और गन्ने की फसल दर्शा दी है। लेखपाल की लापरवाही से उनको 400 क्विंटल धान बेचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, गांव धनसिंहपुर के किसान शोभित ने भी लेखपाल पर कई आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। डीएम ने एसडीएम संजय पांडे को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद धान की बिक्री हो सकी।
विज्ञापन
--
मामला संज्ञान में है। खेत में खड़ी फसल एग्री एप के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है। लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूर्व एमएलसी से बात हुई थी, उनका धान बिक्री हो चुका है।
संजय पांडे, एसडीएम पुवायां