{"_id":"25903af73c65f94d1ab13e80c2588bd7","slug":"sugar-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर 101 करोड़ बकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर 101 करोड़ बकाया
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गन्ने भुगतान की बात करें तो बिरला ग्रुप की रोजा शुगर वर्क्स और बजाज ग्रुप की मकसूदापुर चीनी मिल का भुगतान सही नहीं है। वहीं तिलहर और पुवायां में स्थित सहकारी चीनी मिलों में भी करीब 75 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है, जो संतोषजनक स्थिति में है। निगोही चीनी मिल का भुगतान तो 100 प्रतिशत से है।
रोजा चीनी मिल पर 14 दिन पहले तक का गन्ना भुगतान 36.95 करोड़ और मकसूदापुर चीनी मिल पर 55.06 करोड़ रुपये बकाया है। सभी चीनी मिलों का मिलाकर 101 करोड़ 37 लाख चार हजार रुपये बकाया है। इस वजह से जिला प्रशासन और जिला गन्ना विभाग ने इन्हें जल्द भुगतान करने के कड़े निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रोजा चीनी मिल प्रबंधन ने हर दूसरे गन्ना मूल्यों का भुगतान करने का आश्वासन दिया है। उधर, मकसूदापुर चीनी मिल प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय मांगा है।
‘रोजा और निगोही चीनी मिल को जल्द भुगतान करने के कड़े निर्देश दिए जा चुके हैं। दोनों ही मिलाें प्रबंधन अधिकारियों ने भुगतान में सुधार करने की बात कही है। किसानों को जल्द ही उनका गन्ना मूल्य मिल जाएगा।’
विज्ञापन
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व