फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sugar cane

2.72 लाख किसानों का गन्ना सर्वे, 2000 हेक्टेयर बढ़ा रकबा

Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
शाहजहांपुर। जिले में दो माह पूर्व शुरू किया गया गन्ना सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष कुल 96000 हेक्टेयर में किसानों ने गन्ना बुआई की है। यह रकबा गत पेराई सत्र 2020-21 की तुलना में दो हजार हेक्टेयर ज्यादा है। इसमें 54600 हेक्टेयर गन्ना और 41400 हेक्टेयर पेड़ी गन्ना शामिल है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष 2.72 लाख किसानों के खेतों का गन्ना सर्वे किया जा चुका है। सबसे ज्यादा गन्ने का क्षेत्रफल 14.50 प्रतिशत मकसूदापुर चीनी मिल क्षेत्र में बढ़ा है। रोजा मिल क्षेत्र में सिर्फ पांच प्रतिशत रकबा बढ़ा है जबकि तिलहर, निगोही और पुवायां मिल के गन्ना क्षेत्रफल मे कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने बताया कि सर्वे का काम पूरा होने के साथ अब गन्ना समितियों की सदस्यता को विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों के लिए नकदी फसल के तौर पर गन्ना से अधिक लाभकारी अन्य कोई फसल नहीं है। यही कारण है कि किसान गन्ने की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिछले वर्ष 1.80 लाख किसानों ने जिले की पांचों चीनी मिलों समेत पड़ोसी जनपदों की चार चीनी मिलों को गन्ना की आपूर्ति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ के अनुसार इस बार रेड रॉट बीमारी के प्रकोप के कारण 15 प्रतिशत किसानों ने पेड़ी गन्ना समाप्त कर दिया है। किसानों के इस प्रयास से आगामी फसल को रेड रॉट से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में गन्ना रकबा कम हुआ है, वहां शरदकालीन गन्ना बुआई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पहली बार गन्ना बोया है, उनको समिति की सदस्यता लेना जरूरी है।

इसके लिए आगामी 30 सितंबर तक समिति के सदस्य बनने की समय सीमा मुख्यालय से निर्धारित की गई है। अब तक 2500 किसानों ने समिति का सदस्य बनाने के लिए आवेदन किया है, हालांकि किसान चाहें तो समिति की ऑनलाइन सदस्यता भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed