फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sudama Prasad Vidyasthali becomes champion in both categories of Kho-Kho

Shahjahanpur News: सुदामा प्रसाद विद्यास्थली बना खो-खो के दोनों वर्ग में चैंपियन

Fri, 13 Oct 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sudama Prasad Vidyasthali becomes champion in both categories of Kho-Kho
शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता शील्ड के साथ। 
शाहजहांपुर। जिला खो-खो संघ एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से डिस्ट्रिक खो-खो चैंपियनशिप में डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली ओवरऑल विजेता रही। विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग का फाइनल सुदामा विद्यास्थली एवं राना पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें सुदामा विद्यास्थली चैंपियन रहा। बालक वर्ग का फाइनल मैच सुदामा विद्यास्थली एवं तक्षशिला पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें सुदामा विद्यास्थली ने एक प्वाइंट से तक्षशिला को हराकर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए हॉटलाइन मैच में राना पब्लिक स्कूल ने सुदामा क्लब को हराया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि खेल व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए एक उत्तम साधन है। खेल के माध्यम से नौकरी भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के अतुल सैनी ने कहा कि खो-खो एक भारतीय खेल है। इसको बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष मोहम्मद आफाक खान, प्रधानाचार्य उज्जवला मिश्रा, जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री, मुख्य रेफरी सचिन प्रेमी, मुख्य रेफरी सचिन प्रेमी, दून इंटरनेशनल स्कूल के कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, निधि यादव, वंदना सैनी, चंद्रकांत सिंह, पंकज कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed