फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Subsidy will be available on solar power plant

Shahjahanpur News: सोलर पॉवर प्लांट पर मिलेगा अनुदान

Thu, 21 Aug 2025 05:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Subsidy will be available on solar power plant
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इम्पैनल्ड वेंडर्स के क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।
कार्यालय में वसुधा फाउंडेशन नई दिल्ली के प्रतिनिधि करनदीप सूद और सक्षम गोयल ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ता अपने घर में स्वीकृत विद्युत भार के समतुल्य क्षमता का सोलर रूफटॉप पॉवर प्लांट लगा सकते हैं।
विज्ञापन

सोलर पॉवर प्लांट की अनुमानित लागत लगभग 60000-65000 रुपये प्रति किलोवाट आती है। सोलर रूफटॉप लगाने के बाद प्रतिमाह लगभग 75 प्रतिशत विद्युत बिल में कमी आती है। इस योजना में राज्य सरकार की ओर से 15000 रुपये प्रति किलोवाट और अधिकतम 30000 हजार रुपये का अनुदान व केंद्र सरकार की ओर से एक से दो किलोवाट तक 30000-30000 यानी दो किलोवाट तक 60000 रुपये व तीन किलोवाट के लिए 78000 रुपये अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोवाट के सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना पर राज्य एवं केंद्र सरकार से कुल 108000 रुपये का अनुदान दिया जाता है। यह सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। तीन किलोवाट तक के संयंत्र पर राष्ट्रीकृत बैंकों से सात प्रतिशत के वार्षिक ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed