{"_id":"61d5ee4c8202121be4386182","slug":"students-showed-talent-in-science-exhibition-shahjahanpur-news-bly4716390187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
तिलहर के आरबीएम इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। आरबीएम इंटर कॉलेज में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रा चांदनी ग्रुप ने प्रथम और भारती ग्रुप ने द्वितीय तथा महिमा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य केके शुक्ला ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आरबीएम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का निरीक्षण एलबीजेपी इंटर कॉलेज के अध्यापक आशीष कुमार और रविंद्र कुमार ने किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतियोगियों को चयनित किया। इस अवसर पर विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने बायोगैस संयंत्र, पवन ऊर्जा, टरबाइन चलाकर बिजली बनाना, डीएनए, विद्युत ऊर्जा, हृदय और किडनी, अम्लीय वर्षा और प्रदूषण से संबंधित तमाम प्रदर्शनी बना कर खूब वाहवाही लूटी।
प्रधानाचार्य केके शुक्ला ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में चांदनी, अनुप्रिया और शीतल के मॉडल पानी की टरबाइन चलाकर बिजली बनाने को प्रथम पुरस्कार, भारती ग्रुप के मॉडल डीएनए को द्वितीय पुरस्कार और महिमा सहजल ग्रुप के मॉडल किडनी रचना को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य मॉडल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मोहित, बृजेश गौतम, सुरेश आदि का योगदान रहा।