फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students showcased their talent in the archery competition.

Shahjahanpur News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 23 Jul 2026 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the archery competition.
संजय कुमार सरस्वती कॉलेज में तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते प्र​तिभागी छात्र। स्रोत: आयो
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने निशानेबाजी में प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल ने 22 विद्यार्थियों का मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के अतिरिक्त सरदार पटेल इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 और बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 श्रेणियों में रहा।
विज्ञापन

इस बीच अंडर-19 में संजय विद्या मंदिर कॉलेज के ओम शौर्य सक्सेना, उपमन्यु अग्निहोत्री, अंडर-17 वर्ग से अंशु मिश्रा, अक्षत पांडे व कायनात प्रमुख रहे। कॉलेज के 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ। अंडर-14 वर्ग से आराध्या पटेल का चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। चयनित खिलाड़ी सात अगस्त को बरेली में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में जीआईसी के रत्नेश शुक्ला, रामकुमार, अदिति यादव, वेद प्रकाश, योगेंद्र सिंह, रेनू यादव शामिल रहीं। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह व उप-प्रधानाचार्य बसंत कुमार त्रिवेदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed