फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students Showcase Talent in Competition; Winners to Advance to the Finals.

Shahjahanpur News: प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता फाइनल में होंगे शामिल

Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students Showcase Talent in Competition; Winners to Advance to the Finals.
शाहजहांपुर में जीआईसी में वि​भिन्न प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। जीआईसी व विकासखंड स्तरीय श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित श्लोक गायन, क्विज समेत कई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला स्तर पर होने वाले फाइनल मुकाबले में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जीआईसी में श्लोक गायन में उन्नति शुक्ला प्रथम, अंशिका तिवारी द्वितीय, अध्ययन ने तृतीय स्थान पाया। क्विज में विधि गुप्ता प्रथम, सिद्धार्थ त्रिवेदी द्वितीय व मोहम्मद ताबिश तृतीय रहे।
विज्ञापन

निबंध में वंशिका प्रथम, समीक्षा द्वितीय, सुब्रत तृतीय, भाषण में आकांक्षा प्रथम, वैष्णवी शुक्ला द्वितीय, अत्रिका दीक्षित तृतीय, चित्रकला में देवधर शर्मा प्रथम, श्रेया द्वितीय व प्रांची तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विजेताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गीता श्लोक गायन में पवन प्रथम
कांट। बीआरसी और जीआईसी में प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। गीता श्लोक गायन में पवन प्रथम, अक्षया द्वितीय, सुमैल तृतीय, प्रश्नोत्तरी में अभय प्रताप प्रथम, चंद्रसेन और प्रीतिका देवी द्वितीय व सोनम सिंह तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का शुद्ध उच्चारण व प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बीईओ नीरज कुमार शुक्ला व प्रधानाचार्य संजय मौर्य ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। विशुनपाल सिंह, उमेश चंद्र सक्सेना, रणवीर सिंह, विजयकांत, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद

---------
फोटो- 04
भागवत गीता पर हुई प्रतियोगिता
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक राजीव सिंह और प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। श्लोक गायन में शिवांशु सिंह, अस्मिता राठौर, जान्हवी, क्विज प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा, आशी, अर्चना, निबंध लेखन में कृतिका, अतुल कुमार, आदित्य कुमार, भाषण में प्रिया तिवारी, आस्तिक शिवा, सुधांशु अवस्थी, चित्रकला में मयंक कुमार, शुभम दीक्षित, काव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। संवाद

शाहजहांपुर में जीआईसी में विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर में जीआईसी में विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed