फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students can also take admission in diploma courses

Shahjahanpur News: डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं विद्यार्थी

Fri, 19 Jul 2024 03:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 19 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Students can also take admission in diploma courses
शाहजहांपुर। जिले में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इन महाविद्यालयों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी चलते हैं जिनमें विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर मोहम्मद सुहेल अहमद नकवी ने बताया कि महाविद्यालय में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के तहत पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीजीडीसीए) संचालित है। इस पाठ्यक्रम की 60 सीटें उपलब्ध हैं। जिन पर प्रवेश लिए जाएंगे। इसी तरह से एसएस कॉलेज में पीजीडीसीए की 33 सीटें है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आजाद ने बताया कि परास्नातक कक्षाओं के प्रवेश के दौरान डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जाएगा। वर्तमान में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए उमड़ रहे विद्यार्थी
- डिग्री कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए विद्यार्थी उमड़ रहे हैं। जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहसिन खान ने बताया कि 300 के करीब प्रवेश हुए हैं। प्रवेश प्रक्रिया जुलाई के अंत तक चलेगी। कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। एसएस कॉलेज प्राचार्य के मुताबिक बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए आ रहे हैं। उनकी काउंसलिंग कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed