फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   student shot dead at his maternal uncle house in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में मामा के घर रह रहे 10वीं के छात्र की हत्या, सीने में मारी गई गोली

Thu, 03 Jul 2025 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 08:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। कुछ लोगों ने गोली मारकर 10वीं के छात्र की हत्या कर दी। छात्र अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 

विज्ञापन
student shot dead at his maternal uncle house in Shahjahanpur
एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर जप्ती में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहे किशोर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
जनपद लखीमपुर खीरी के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भीखमपुर निवासी मनीष अवस्थी की पत्नी वंदना देवी की दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद मनीष अवस्थी का पुत्र 16 वर्षीय अपूर्व अवस्थी अपने मामा पुवायां के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी मनोज और प्रमोद के घर आकर रहने लगा था। अपूर्व पुवायां के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। 
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप 
बृहस्पतिवार दोपहर सीने में गोली मारकर अपूर्व की हत्या कर दी गई। अपूर्व के मामा मनोज और प्रमोद गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के तहत भांजे की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को थाने में बैठा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ प्रवीण मलिक ने मौका मुआयना किया है, लेकिन पुलिस को तमाम बातें संदिग्ध लगी हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किशोर की गोली लगने से मौत हुई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed