फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student dies in Gurukul under suspicious circumstances in Shahjahanpur

UP: गुरुकुल में छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, कान-नाक से निकल रहा था खून, मां बोली- बेटे के साथ अनहोनी हुई

Tue, 08 Jul 2025 07:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 07:37 PM IST
सार

गुरुकुल महाविद्यालय में छात्र अनुराग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। 

विज्ञापन
Student dies in Gurukul under suspicious circumstances in Shahjahanpur
बेटे की मौत पर रोती-बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में मंगलवार की सुबह कक्षा छह के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र के कान व नाक से खून निकल रहा था। परिजनों ने शव की हालत देख मामला संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आरंभिक जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा निवासी बृजेश सिंह यादव ने 12 अप्रैल को अपने 13 वर्षीय बेटे अनुराग का प्रवेश तिलहर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में कक्षा छह में कराया था। मंगलवार की सुबह छात्र अनुराग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 
विज्ञापन


छात्र की मां सरिता ने बताया कि सुबह पांच-छह बजे के बीच आचार्य प्रणव का फोन आया था। कहा था कि उनके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है। जब राजकीय मेडिकल कॉलेज आए तो यहां बेटे का शव मिला। जहां बेटा सो रहा था, वहां बेटे के खून के कतरे मिले हैं। जरूर बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने ये बताया 
गुरुकुल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. धारणा ने बताया कि सुबह करीब चार बजे छात्रों को योग करने के लिए छात्र प्रमुख उत्तम कुमार जगा रहे थे। उन्हें छात्र अनुराग अचेत अवस्था में दिखा। उसके कानों से खून निकल रहा था। तुरंत शिक्षक अनुराग को लेकर एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें- कैफे की आड़ में अवैध धंधा: बरेली में दो सगे भाई कर रहे थे ये काम, असम की महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इसके बाद शिक्षक अनुराग को जिला अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 

फर्श धो दिया गया, चटाई पुलिस ने कब्जे में ली
बेटे के शव को देख पिता बृजेश यादव पोस्टमॉर्टम हाउस पर सिर पकड़कर बैठ गए। उनके मुंह से बोल नहीं निकल रहा था। पूछने पर वह चेहरों को निहार रहे थे। इस बीच साथ में आए परिजन बोले: गुरुकुल गए थे। वहां फर्श धो दिया गया था। 

बताया गया है कि फर्श पर काफी खून फैला था। जिस चटाई पर अनुराग सो रहा था, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने आकर मौके की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की है। सैंपल भी लिए हैं। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

 

कैमरों की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ली
छात्र की मौत के बाद एसपी राजेश द्विवेदी और सीओ तिलहर ज्योति यादव मौके पर पहुंचे। गुरुकुल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ में स्टॉफ ने कहा कि रात को सभी छात्र खाना खाकर आराम से सो गए थे। सुबह अनुराग को अचेत अवस्था में देखा गया।
 

अनुराग के पास सो रहा था माधव
परिजनों के अनुसार गांव के तीन-चार बच्चे गुरुकुल में पढ़ाई कर रहे हैं। छात्र निशांत को अच्छा नहीं लग रहा था, इसलिए उसके पिता यहां से उसे लिए गए थे। सुबह अनुराग के पास सो रहे माधव का हाथ खून से सना तो जानकारी हुई। वहीं, अन्य छात्र भी अनुराग की मौत से सदमे में आ गए हैं।

सीओ तिलहर ज्योति यादव ने कहा कि गुरुकुल के छात्र की मौत हो गई है। फील्ड युनिट ने मौके पर पहुंच जांच की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed