फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student died of dengue and three people died of fever

Shahjahanpur News: डेंगू से छात्रा और बुखार से तीन लोगों की मौत

Tue, 24 Oct 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student died of dengue and three people died of fever
निगोही के गांव बिछौली में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर दवा का वितरण किया। स्रोत-स्वास्थ्य विभा
शाहजहांपुर। डेंगू और बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। तिलहर के बारहपत्थर मोहल्ले में रहने वाली छात्रा शिवानी की डेंगू से मौत हो गई। वहीं खुटार के गांव मोहनपुर और सरेली में एक-एक व्यक्ति की बुखार से मृत्यु हो गई। निगोही के गांव उदयपुर कटैया में भी एक किशोरी की जान बुखार ने ले ली।
विज्ञापन

निगोही के उदयपुर कटैया गांव निवासी असलम खां की 15 वर्षीय पुत्री अजमा की बुखार के चलते मौत हो गई। अजमा को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पैथोलॉजी में जांच कराने पर उसकी प्लेटलेट्स काफी कम निकले। तब परिजन इलाज के लिए शहबाजनगर रोड पर एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर दो दिन भर्ती रखने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। तब उन्होंने उसे किसी अन्य जगह पर ले जाने की सलाह दी। दूसरे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

तिलहर। बारहपत्थर मोहल्ला निवासी अरवेंद्र कुमार सिंह सोनू ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी शिवानी बीएड फाइनल वर्ष की छात्रा है। शिवानी को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। इसके बाद उसे तिलहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनके 24 वर्षीय पुत्र सत्यम सिंह व पत्नी रंजना सिंह को भी बुखार आया। उनका भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालत में सुधार नहीं होने पर तीनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की दोपहर शिवानी की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार। मोहनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्णमुरारी शुक्ला को 21 अक्तूबर को बुखार आया था। उन्होंने गांव में ही दवा ली थी। 22 अक्तूबर को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको पीलीभीत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उनको डेंगू बताया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान कृष्ण मुरारी शुक्ला की मौत हो गई। उधर, गांव सरेली निवासी अंकित प्रजापति ने बताया कि उनकी पत्नी शालिनी देवी ने 21 अक्तूबर को खुटार सीएचसी पर बच्चे को जन्म दिया था। बुखार होने पर उन्होंने शालिनी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लाभ नहीं होने पर पीलीभीत के निजी अस्पताल ले गए थे। सोमवार सुबह उपचार के दौरान शालिनी देवी ने दम तोड़ दिया।


--
अभायन में एक सप्ताह में तीन लोगों की मौत

कांट। क्षेत्र के अभायन गांव में कई लोगों को बुखार है। स्वास्थ्य विभाग के कैंप लगाने के बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल रही है। गांव के नसीम, प्रेमपाल मौर्य, कप्तान की बुखार के चलते एक सप्ताह में मौत हो चुकी है। दूसरी ओर मोहल्ला पट्टी पूर्वी, गढ़ी पूर्वी में दो लोगों की बुखार से मौत हुई है।




-
स्क्रीनिंग में नहीं मिला डेंगू व मलेरिया का रोगी

शाहजहांपुर। स्वास्थ्य इकाइयों पर सोमवार को जांच के दौरान डेंगू व मलेरिया का कोई भी रोगी नहीं मिला है। इस दौरान 2679 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 484 मरीजों के खून की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें नतीजा शून्य आया। इसके अतिरिक्त 12 मरीजों को रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed