फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Struggle and perseverance led to the identification of the small screen

संघर्ष और लगन ने छोटे परदे पर दिलाई पहचान

Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Struggle and perseverance led to the identification of the small screen
संघर्ष और लगन ने छोटे परदे पर दिलाई पहचान
कहते हैं कि यदि मनुष्य अपने काम के प्रति ईमानदार हो जाए तो कामयाबी उसके कदम चूमने लगती है। कड़ी मेहनत और संघर्ष करने की क्षमता उसे फल जरूर देते है। अब अपने शहर के शमसुद्दीन उर्फ सोनू को ही लें, मेहनत और लगन ने छोटे परदे पर उन्हें जो पहचान दिलाई है, उससे उनके हौसले बुलंद हो गए हैं। एक-दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक नामी-गिरामी धारावाहिकों में सोनू कई जीवंत किरदार निभा चुके हैं। चार-छह दिन की छुट्टियों में घर आए सोनू से अमर उजाला ने कार्यालय में बात की। सोनू ने बताया कि पिछले एक साल से वह मुंबई में शूटिंग में व्यस्त और मस्त हैं। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक भंवर में उन्हें पहली बार काम करने का मौका मिला, जिसमें उन्हें बतौर स्पॉट ब्वॉय का किरदार मिला। इसके बाद ये हैं मोहब्बतें में गुंडा का दमदार रोल मिला, थपकी प्यार की सीरियल में रेफरी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में ऑटो चालक, जी टीवी के धारावाहिक कुमकुम भाग्य में गुंडा, लाइफ ओके के सीरियल कलश में चरन सिंह, मेरी आशिकी तुमसे है में डॉक्टर, तू मेरा हीरो आदि सीरियल में वह अभिनय कर छाप छोड़ चुके हैं। थिएटर में शहर की अभिव्यक्ति नाट्य संस्था के महासचिव शमीम आजाद और स्क्रीन में नसीरुद्दीन शाह से प्रभावित सोनू शहर के मोहल्ला शाहवाजनगर सैनिक कालोनी निवासी नबी रसूल और आमना बेगम के तीसरे नंबर की संतान हैं। तीन भाई और तीन बहनों में सोनू ने ओसीएफ इंटर कॉलेज से हाई स्कूल तक उसके बाद दिल्ली से इंटर और कानपुर से स्नातक की शिक्षा हासिल की और काम की तलाश में मुंबई निकल गए। उन्होंने शमीम आजाद के साथ कई नाटकों में अभिनय किया। सोनू के पिता ओसीएफ में कर्मचारी थे। टीवी के पहले रियलिटी शो बिग फेम अवार्ड में भी उन्हें अभिनय दिखाने का मौका मिला। सोनू बताते हैं कि अब उन्हें ये कहां आ गए हम नामक सीरियल में भी काम करने का मौका मिला है, जिसकी शूटिंग मुंबई में जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed