फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strove to rob him of half a million bucks

मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूटने का आरोप

Tue, 16 Feb 2016 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन

 गांव बेला छेदा निवासी हरिओम मिश्रा ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि वह गांव जेबा स्थित एक बैंक में प्राइवेट रूप में काम करता है। मंगलवार को वह बैंक जाने के लिए घर से निकला। उसे एक खाते में डेढ़ लाख रुपए जमा करने थे। नगदी उसकी जेब में रखी थी। घर से निकलते ही गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचा तानते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उससे डेढ़ लाख रुपए भी लूट लिए गए। इसके बाद आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। हरिओम थाने में भी अपनी बात दोहराता रहा। पुलिस ने बताया कि लूट की बात गलत प्रतीत हो रही है। मामला मारपीट का है। लूट की तहरीर भी नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष का कहना था कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में उनको फंसाया जा रहा है। हरिओम ने बैंक के एक नोटिस की बाबत भी उन लोगों को धमकाया था, जिसका विरोध करने पर उन लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed