फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strong winds and drizzle rolled mercury

तेज आंधी और बूंदाबांदी से लुढ़का पारा

Wed, 02 Dec 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Strong winds and drizzle rolled mercury
पिछले दो दिन से धूप खिलने के कारण दिन के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर मौसम के बदले तेवरों ने मंगलवार को ब्रेक लगा दिया। दोपहर को आसमान पर बादल छाने के साथ तेज आंधी और बूंदाबांदी से दिन में रात जैसा नजारा बन गया। ठंडी हवा चलने से थर्मामीटर का पारा भी दो डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

बीते शनिवार तक दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होती रही। ऐसा लग रहा था कि सर्दी जोर पकडने लगी है, लेकिन रविवार से धूप खिलने के कारण दिन का रोजाना तापमान एक से दो डिग्री तक बढने लगा। यह क्रम सोमवार तक जारी रहा। मंगलवार को प्रधानी चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ दिन की शुरुआत भी धूप खिलने से हुई, लेकिन दोपहर एक बजे तक आसमान पर बादलों की परत गहराने लगी।
विज्ञापन

एक घंटे बाद घने बादलों ने गरजना शुरू कर दिया और इसी के साथ तेज आंधी आई और बूंदाबांदी होने लगी। इससे वातावरण में नमी का समावेश होने से ठंडी हवा चलने लगी और लोगों को दिन में रात के साथ सर्दी का अहसास होने लगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार मंगलवार को बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवा चलने से दिन का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 1.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए कहा कि अगले 24 घंटे तक आसमान पर बादल छाए रहने और सर्द हवाएं चलने की उम्मीद है, लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विश्लेषक यादव के अनुसार आंधी और बूंदाबांदी से फसलों को कोई नुकसान होने का अंदेशा नहीं है। गेहूं की फसल के लिए बूंदाबांदी लाभकारी साबित होगी, लेकिन हवा की रफ्तार तेज होने पर उन खेतों का गन्ना पलट सकता है, जिनमें जल्द सिंचाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed