{"_id":"68a5c2ccd9ee84561c0017c3","slug":"strong-sunshine-and-humidity-made-people-miserable-weather-will-remain-dry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-150803-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल, मौसम रहेगा शुष्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल, मौसम रहेगा शुष्क
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए चेहरे ढककर स्कूटी से गुजरती युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वायुदाब 13 मिलीबार गिरा हुआ है, लेकिन वातावरण में नमी की कमी की वजह से बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 13 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 64 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी की कमी है। इसलिए बारिश के आसार नहीं बन रहे है। बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप निकलने से उमस बढ़ेगी।