फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Strong in voting, these hardworking people are better than the educated

Shahjahanpur News: मतदान में पक्के... ये मेहनतकश पढ़े-लिखों से अच्छे

Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Strong in voting, these hardworking people are better than the educated
शाहजहांपुर। पहली बार हुए नगर निगम चुनाव में मतदाताओं का उत्साह वैसा नहीं दिखा, जैसा उम्मीद की जा रही थी। मतदान के दौरान वोटरों का मिजाज भी इलाके के हिसाब से बदलता दिखाई दिया। जहां साक्षरता अधिक थी, वहां के बूथ मतदाताओं की लाइन देखने के लिए तरस गए। जितना पॉश इलाका, उतनी ही वोटरों के आने की रफ्तार धीमी रही। मुस्लिम बहुल और पिछड़े इलाके के मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइनें लगीं। धूप में लाइन में लगकर मेहनतकशों ने पढ़े-लिखों से ज्यादा जिम्मेदारी दिखाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। नगर निगम स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी के चलते आठ बजे मतदान शुरू हो सका। इससे पहले आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। वार्ड नंबर दस खिरनीबाग के वोट डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर व एम. लाल पब्लिक स्कूल में डाले गए। सबसे अधिक साक्षरता वाले खिरनीबाग, कालीबाड़ी मंदिर, गोविंदगंज और सदर पूर्वी, इंदिरानगर जैसे मोहल्ले के वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह नहीं दिखा। केंद्रों पर लाइनें नहीं लग सकीं। इक्का-दुक्का मतदाता आते गए और वोट डालकर जाते रहे। दोनों पोलिंग स्टेशनों पर 7250 वोटरों में मात्र 2501 मत पड़ सके।
विज्ञापन

दीवान जोगराज वार्ड के घूरनतलैया, रंगमहला, रोशनगंज और वाकरजई जैसे मोहल्लों में रहने वाले उच्च शिक्षित लोगों के वोट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में डाले गए। सुबह आठ से दस बजे तक बूथ पर लोग डालने पहुंचे। धूप चढ़ने के साथ बूथ पर सन्नाटा पसरने लगा। काफी धीमी गति से मतदान हुआ। शाम को अंतिम चरण में मतदान खत्म होने से एक घंटा पहले लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। यहां 3985 वोटों में मात्र 1845 मत ही पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
साक्षरता में कमजोर पर कर्तव्य निभाने में अव्वल
पॉश कॉलोनियों और मोहल्लों में वोट डालने के लिए मतदाताओं ने एसी-कूलर छोड़कर तेज धूप और गर्मी में घर से बाहर कदम निकालने में गुरेज किया। वहीं दूसरी ओर कम साक्षरता वालों ने लोकतंत्र के महापर्व पर अपना अमूल्य वोट देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। पिछड़े इलाके उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरा में मतदान के लिए वोटरों की लाइन लगी रही। मतदान शुरू होने के बाद से मतदाताओं की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई।
चाय पीकर लोग सीधे वोट डालने पहुंच गए। तेज धूप होने के बाद भी उनके कदम नहीं डिगे। युवाओं ने गमछे से सिर पर साया कर लिया। खड़े-खड़े बुजुर्गों के पांव थके तो वह वहीं बैठ गए, लेकिन बिना वोट डाले नहीं लौटे। यहां पर 5160 मतों में 2863 वोट डाले गए। 55.48 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।

इसी तरह ककरा के वार्ड नंबर 34 के बूथ नंबर 186 में 1190 में 517 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। यही हाल मुस्लिम बहुल इलाके किला में नजर आया। कम साक्षरता वाले मोहल्ले में वोट डालने के प्रति ललक दिखी। महिलाओं से लेकर पुरुष तक जोश में दिखाई दिए। यहां पर 8376 वोटों में 4473 मत डाले गए। मुस्लिम बहुल क्षेत्र निसरजई वार्ड में 5200 वोटों में 2718 मत डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed