{"_id":"67a7ad8e8a07a43a00028ddb","slug":"street-light-system-collapsed-councilors-angry-over-lack-of-hearing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-137329-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ध्वस्त पड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सुनवाई न होने पर भड़के पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ध्वस्त पड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सुनवाई न होने पर भड़के पार्षद
Sun, 09 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय परिसर में पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच होती नोकझोंक। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं। सुनवाई न होने से नाराज पार्षदों ने विरोध जताया। इस दौरान नगर आयुक्त से उनकी नोकझोंक भी हो गई। नगर आयुक्त के समझाने पर शांत हुए पार्षदों ने सुधार न होने पर सोमवार से धरने पर बैठने का एलान किया है।
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे कई पार्षद नगर निगम पहुंच गए। पार्षदों के धरने पर बैठने की सूचना पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा और अपर नगर आयुक्त एसके सिंह मौके पर आ गए। पार्षदों ने कहा कि अधिकतर वार्डों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद इन्हें सुधारा नहीं जा रहा है।
पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट के लिए दोबारा से टेंडर करवाने की मांग की। पार्षदों के मुताबिक, जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन समाधान नहीं मिलता है। अधिकारी आदेश जारी कर देते हैं, लेकिन कर्मचारी सुनवाई ही नहीं करते हैं। कहीं पर सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है तो कहीं पर सड़कें खराब हैं।
विज्ञापन
जनता ने उन्हें अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए चुना है, लेकिन उनकी ही सुनवाई नहीं हो रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्षदों की सभी मांगों पर विचार कर समुचित कदम उठाए जाएंगे। इस पर पार्षदों ने कहा कि अगर उचित समाधान नहीं किया गया तो वे लोग सोमवार से नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे।
जब तक जनता से जुड़े काम नहीं होंगे, वे लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। नगर आयुक्त के समझाने पर पार्षद शांत हो गए। इस दौरान पार्षद दिवाकर मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, तनवीर हसन, सर्वेश मौर्या, नरेंद्रपाल, नरेंद्र मिश्रा गुरु आदि मौजूद रहे।