फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   stolen from jewellery and mobile shop near police station in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: थाने के नजदीक सराफा और मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी, चोरों ने शटर तोड़कर की वारदात

Mon, 23 Jun 2025 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 02:16 PM IST
सार

कांट में थाने के नजदीक दो दुकानों में चोरी हो गई। चोरों ने शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिली, तब पुलिस ने जांच शुरू की। 

विज्ञापन
stolen from jewellery and mobile shop near police station in Shahjahanpur
शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट में थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने रविवार रात सराफा और मोबाइल फोन की दुकान के शटर लोहे की रॉड से उठाकर ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। सीओ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकब मस्जिद कांच निवासी ज्ञान प्रकाश की थाना कांट क्षेत्र में स्थित सराफा की दुकान है। रविवार रात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर प्रवेश किया और लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। 
विज्ञापन


मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी 
इसी तरह चोरों ने महुआ तिराहे के पास मोहल्ला पट्टी पूर्वी निवासी शहजाद की मोबाइल शॉप को भी निशाना बनाया। चोर दुकान से मोबाइल और रिपेयर के उपकरण चोरी कर ले गए। इस दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। रात में हुई चोरी का सुबह पता लगने पर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। थाने से कुछ दूरी पर दो दुकानों में चोरी की वारदात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। दोनों ही दुकानें मुख्य रोड पर हैं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दो मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed