{"_id":"6a04d7dbd627087c6f044251","slug":"stole-electrical-wires-11-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173152-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करते थे बिजली का तार चोरी, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करते थे बिजली का तार चोरी, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पुलिस को बिजली उपकेंद्र, बिजली लाइन तथा निजी नलकूपों आदि जगहों से बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से छह क्विंटल बिजली का तार, दो तमंचे, दो लाख की नकदी, दो पिकअप वाहन, एक बुलेट बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए 11 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी देहात दीक्षा भंवरे अरुण ने बताया कि अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मदनापुर ब्रजमोहन पांचाल ने 12 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार मई की रात मदनापुर से जलालाबाद की तरफ जाने वाली 33 केवीए की लाइन से करीब 12 खंभों के बीच बिजली का तार व अन्य सामग्री चोरी कर ली गई।
एक रिपोर्ट अवर अभियंता जलालाबाद जगदीश सिंह की ओर से तार तथा बिजली कंडक्टर चोरी हो जाने की दर्ज कराई गई। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 13 मई को चोरी का माल खरीदने वाले हीरानगर के पाल धर्मकांटा पर पुलिस टीम ने दबिश दी। दबिश के दौरान वहां मौजूद मिले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में सामान चोरी करने वाले छह व उसे खरीदने वाले पांच लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
--
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में क्षेत्र के गांव अकाखेड़ा निवासी रंजीत वर्मा पर बरेली, गौतमबुद्धनगर व शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। नगर के मोहल्ला जमदाग्निनगर निवासी राहुल गुप्ता पर जनपद के विभिन्न थानों में नौ, इसी मोहल्ले के देवांश गुप्ता पर विभिन्न थानों में तीन, बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव अभयपुर निवासी नसुरुद्दीन, बरेली के थाना बारादरी के फाजी टोला निवासी अब्दुल रहीम, जलालाबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विनीत शर्मा, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विपिन गुप्ता और शाहजहांपुर के चिनौर के सूबेदार काॅलोनी निवासी संजीव कुमार पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा यहीं के निवासी रचित सिंह उर्फ देवा पर रोजा, सदर बाजार तथा जलालाबाद में 12, थाना अल्हागंज के गांव कुंवरपुर निवासी पंकज मिश्रा पर 11 और थाना मदनापुर के गांव भगवानपुर निवासी रोहित पाल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।