फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stchandi Mahayagna pitcher ejected before traveling

शतचंडी महायज्ञ से पहले निकली कलश यात्रा

Wed, 02 Dec 2015 12:12 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stchandi Mahayagna pitcher ejected before traveling
नगर के मोहल्ला तकिया में होने वाले शतचंडी महायज्ञ और रामकथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

विश्व शांति और मानव कल्याण हेतु आयोजित शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में भाग लेने के लिए तमाम महिलाएं मंगलवार सुबह होते ही यज्ञ स्थल पर पहुंच गईं। यज्ञ कार्यक्रम के संयोजक नीरज बाजपेयी ने आरती वंदन किया। यज्ञाचार्य प्रमोद शास्त्री, अचल अवस्थी, कपिल दीक्षित, अमित मिश्रा, अखिलेश शुक्ला आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश यात्रा को रवाना किया।  मोहनपुर स्थित विश्व शक्ति दुर्गा ज्ञान पीठ के पीठाधीश्वर संत योगेश्वर महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा ग्राम बड़ागांव पहुंची। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों के बीच महिलाएं देवताओं की जय जयकार कर रही थीं। कलश यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ागांव के पक्का तालाब से जल भरने के बाद वापस यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई।

नीरज बाजपेयी ने बताया कि एक से आठ दिसंबर तक रामकथा का आयोजन रोजाना दोपहर दो बजे से और रात में सात बजे से किया जाएगा। इस दौरान रोजाना सुबह से यज्ञ कार्यक्रम संपन्न होगा। नौ दिसंबर को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा में मनोज शुक्ला, सुभाष मिश्रा, दिनेश अवस्थी, गंगाराम मिश्रा, विकास शुक्ला, रेनू पांडे, निशा देवी, कमला देवी, बबिता सिंह, कुंती देवी, विनीता देवी सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed