{"_id":"6704fff35a377aa38a93c6218d269462","slug":"station-and-trains-from-checking-in-passengers-caused-great-discomfort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन और ट्रेनों की चेकिंग से यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन और ट्रेनों की चेकिंग से यात्रियों में मचा हड़कंप
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रखते हुए हाई अलर्ट की गई ट्रेनों को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। टीम ने प्लेटफार्म एक, दो और तीन के साथ ही एनईआर रेलवे स्टेशन एवं पैसेंजर ट्रेन को चेक किया। चेकिंग होने से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया।
कंट्रोल की सूचना के आधार पर सियालदाह और जननायक एक्सप्रेस की चेकिंग के लिए एलर्ट किया गया था। इस पर जीआरपी थाना के एसओ जयशंकर सिंह के नेतृत्व में एसआई ब्रह्मा गौड़, आरपीएफ के एएसआई सुरेश कुमार, नौबहार सिंह हेड कांस्टेबिल दलवीर सिंह, सूर्यभान यादव एवं तमाम सिपाहियों की टीम ने इन दोनों ट्रेनों को चेक किया। इसी बीच पहुंची डाउनलाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस को भी चेक किया। वहां से होते हुए टीम ने एनईआरए रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन और प्लेटफार्म को चेक किया। जीआरपी और आरपीएफ ने मेटल हैंड डिटेक्टर एवं अन्य यंत्रों के साथ यात्रियों के बैग, बोरे, बोरियां, डस्टबिन आदि को चेक किया। चेकिंग होने से यात्रियों में हलचल मच गई। संदिग्ध होने पर तमाम यात्रियों के बैगों को खोलकर चेक किया गया।