फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   star leader and glamour for convessing

चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ऐसा नेता आए जो भर दे वोटों से झोली

Thu, 10 Feb 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
star leader and glamour for convessing
पुवायां। चुनावों में अगर फिल्मी ‘ग्लैमर का तड़का’ न लगे तो उन लोगों को मजा नहीं आता जो इस ‘लोकतांत्रिक सहालग’ पर ही अपने चेहते फिल्म स्टारों को रूबरू पाते हैं, उन्हें यह सब सपना साकार होने जैसा दिखता है। विधानसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय दलों ने अपने प्रचार एजेंडे में फिल्मी चेहरों को शामिल किया था, लेकिन कोराना संक्रमण के कारण आयोग की सभाओं पर रोक के चलते नेताओं और समर्थकों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। अब प्रत्याशियों को अपनी पार्टी के लोकप्रिय ऐसे नेताओं से आस है जो सभा कर वोटों से उनकी झोली भर दें।
विज्ञापन

पुवायां विधानसभा में 14 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव प्रचार 12 फरवरी को ही बंद हो जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अभी तक कोई बड़ा नेता पुवायां में किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों के बीच नहीं पहुंचा है। भाजपा ने कांग्रेस से चार बार और वर्तमान में भाजपा से विधायक चेतराम पासी पर दांव खेला है। चेतराम पार्टी के ही बड़े नेताओं योगी आदित्यनाथ, बीएल वर्मा, एनडीए में शामिल अपना दल की अनुप्रिया पटेल को अपने प्रचार का हिस्सा बनाना चाहते हैं, जबकि उनके समर्थक-कार्यकर्ता हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी को देखना-सुनना चाहते हैं।
विज्ञापन

सपा ने उपेंद्र पाल को मैदान में उतारा है। उपेंद्र पाल की उम्मीद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर टिकी है। इसके अलावा मनोज पांडे सहित कई नेताओं की डिमांड की गई है। कांग्रेस से अनुज कुमारी चुनाव मैदान में हैं। वह और उनके समर्थक चाहते हैं कि प्रियंका गांधी, नवजोत सिंह सिद्घू, अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद की एक सभा हो तो काफी लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा अकेली सियासी पार्टी है, जिसमें ग्लैमर को अभी तरजीह नहीं मिली है। उदयवीर सिंह पुवायां से पार्टी प्रत्याशी हैं। समर्थक चाहते हैं कि सतीश मिश्रा पुवायां में सभा करें। इसके अलावा समर्थकों को बहनजी ( मायावती) का भी आसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed