फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Staff deployed to prevent animals from entering the railway station.

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन के अंदर जानवरों को जाने से रोकने के लिए कर्मचारी तैनात

Tue, 28 Jul 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Staff deployed to prevent animals from entering the railway station.
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन से छुट्टा पशुओं को भगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य के चलते तोड़ी गई दीवारों की वजह से स्टेशन परिसर में आने वाले पशुओं को रोकने के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए गए है। दूसरी ओर अन्य कार्यों को तेजी से कराने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। टूटी दीवारों के चलते पशु रेलवे परिसर में आने से यात्रियों के लिए खतरा बन रहे हैं। अव्यवस्था को फोकस करते हुए संवाद न्यूज एजेंसी की खबर सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित हुई। इसका संज्ञान लेते हुए मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने कर्मियों को छुट्टा जानवरों के स्टेशन परिसर में आने से रोकने के लिए कर्मियाें की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य प्रगति पर है। पिछले दिनों लगातार वर्षा होने के कारण निर्माण कार्य की गति कुछ प्रभावित हुई। मौसम सामान्य होते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी। निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed