फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SS College's Legal Aid Centre receives certificate

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज के विधिक सहायता केंद्र को मिला प्रशस्तिपत्र

Tue, 18 Nov 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
SS College's Legal Aid Centre receives certificate
शाहजहांपुर में एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य को प्रश​स्ति पत्र देते न्यायिक अ​धिकारी। स्रोत: कॉलेज - फोटो : 1
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एसएस लॉ कॉलेज के निशुल्क विधिक सहायता केंद्र को समाज हित में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव ओमप्रकाश मिश्रा तृतीय की उपस्थिति में अध्यक्ष जिला सत्र एवं न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने प्राचार्य डॉ.जयशंकर ओझा को प्रशस्ति पत्र दिया। न्यायिक अधिकारियों ने फ्री लीगल एंड क्लीनिक के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. अनिल कुमार शाह और सह-संयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य के मार्गदर्शन में लीगल एंड क्लीनिक को निरंतर प्रेरणा, संसाधन एवं शैक्षणिक सहयोग मिलता रहा है। इस मौके पर प्रबंध समिति के सचिव प्रो. डॉ. अवनीश मिश्र ने लीगल एंड केंद्र को मजबूत करने व उसकी गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बुजुर्गों को उनके अधिकारों को विषय में किया जागरूक
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण विषय पर विधिक एवं जागरूकता शिविर का आयोजन वृद्धा आश्रम बरतारा में किया गया। अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव ओमप्रकाश मिश्र-तृतीय ने की। सचिव ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के विषय में जानकारी दी। एलएडीसीएस चीफ दिनेश कुमार मिश्रा ने बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक किया। वृद्धाश्रम प्रबंधक ब्रह्मदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में अंजली, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed