फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Speed ??trial at the speed of 141 on Sitapur branch line

सीतापुर ब्रांच लाइन पर 141 की स्पीड से हुआ स्पीड़ ट्रायल, जल्द चलेंगी ट्रेंने

Tue, 12 Apr 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Speed ??trial at the speed of 141 on Sitapur branch line
शाहजहांपुर के रोजा से सीतापुर ब्रांच लाइन का ट्रॉली से निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त एसके या? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सीतापुर सिटी-रोजा रेलखंड के नेरी-सीतापुर सिटी स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण के बाद सोमवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने निरीक्षण किया। इसके बाद 141 की स्पीड से ट्रायल भी किया गया, जोकि सफल रहा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से अनुमति प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद नेरी से सीतापुर के बीच रेल परिचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रोजा से सीतापुर के बीच रेल दोहरीकरण का तेजी से चल रहा है। रोजा से नेरी तक कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। दोनों लाइनों पर रेल परिचालन हो रहा है। नेरी से सीतापुर सिटी के बीच 32 किलोमीटर का रेल दोहरीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया है। सोमवार केे मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने नेरी से सीतापुर सिटी के मध्य निरीक्षण किया तथा 141 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से इस रेल खंड में स्पीड ट्रायल के साथ मोटर ट्राली से भी निरीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने सीतापुर, हेमपुर, महोली तथा नेरी स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे पुलों, समपार फाटकों, सिग्नलों आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक दबाव कम होगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी
रोजा से नेरी के मध्य रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद दोनों लाइनों पर रेल परिचालन शुरू भी हो गया है। रोजा से सीतापुर सिटी के मध्य इस 32 किलोमीटर रेलखंड के दोनों लाइनों पर रेल परिचालन शुरू होने के बाद लखनऊ-रोजा (वाया-हरदोई) के मध्य मुख्य लाइन पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा तथा इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आधिकारी राकेश कुमार तायल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (द्वितीय) विपिन शर्मा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (प्रथम), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण वितरण) जेएम उपाध्याय।

लालगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस की चेन पुलिंग
शाहजहांपुर। रेलगाड़ी संख्या 15910 अवध असम कोविड -19 विशेष लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ तक चलती है। यह ट्रेन सोमवार को अपने निर्धारित समय 13:46 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। दो मिनट के निर्धारित स्टॉपेज के बाद ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी किसी ने चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वाले यात्री को पकड़ लिया। संवाद

शाहजहांपुर के रोजा से सीतापुर ब्रांच लाइन के नेरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयु?

शाहजहांपुर के रोजा से सीतापुर ब्रांच लाइन के नेरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयु?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed