फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special Secretary took feedback from passengers traveling in e-bus

विशेष सचिव ने ई-बस में यात्रा कर यात्रियों से लिया फीडबैक, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Special Secretary took feedback from passengers traveling in e-bus
शाहजहांपुर में शनिवार को ई-बस से सफर करते विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष शर्म? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-बस में यात्रा कर यात्रियों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि ने तराई स्थित कान्हा गोशाला के निरीक्षण में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था व गोवंश के लिए हरा चारा व भूसा आदि व्यवस्थाओं को देखा और उनको सुचारू रखने के निर्देश दिए। घायल व बीमार पशुओं के उपचार को सीवीओ को निर्देशित किया। राज्य स्मार्ट सिटी अंतर्गत हनुमतधाम पर 566.94 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मल्टी लेवल कार पार्किंग का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को समय से काम पूरा करने, नियमित तराई कराने, डिस्प्ले बोर्ड लगवाने, वाहनों के प्रवेश द्वार पर एक गार्ड रूम बनाए जाने को लेकर स्थानिक अभियन्ता सुशील कुमार को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कौशिक ने बताया कि परियोजना के लिए स्वीकृत लागत 4107.00 लाख रुपये है। इसके अंमर्गत 13 चौराहों/तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व ऑपरेशन कंट्रोल रूम बनाया है। परियोजना अंतर्गत लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। विशेष सचिव ने परियोजना का कार्य त्वरित गति से कराने व परियोजना गो-लाइव करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य स्मार्ट सिटी की परियोजना निर्माणाधीन स्मार्ट रोड तथा मोहल्ला ककरा में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में संचालित ई-बस में नगर निगम के अधिकारियों संग यात्रा कर यात्रियों से किराया आदि का फीडबैैक लिया। म्यूजिक सिस्टम को देखा गया। एक ई-बस गंदी मिलने पर साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। दो दिन पूर्व पांच अतिरिक्त ई-बसें आने पर संबंधित को निर्देशित किया कि अति शीघ्र समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए ई-बसों को संचालित किया जाए। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता व रश्मि भारती, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, सहायक अभियंता विपुल कुमार, स्थानिक अवर अभियंता सी एंड डीएस सुशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed