फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special Gurmat Diwan punished on the Prakash Utsav of Guru Hargobind Singh

गुरु हरगोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर सजा विशेष गुरमत दीवान

Thu, 16 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Special Gurmat Diwan punished on the Prakash Utsav of Guru Hargobind Singh
शाहजहांपुर में गुरुहरगोविंद साहिब के प्रकाशोत्तव पर गुरुद्वारा सिंह सभा में सबद कीर्तन करता रा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार को सिख समाज के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर विशेष गुरमत दीवान सजाया गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा पहुंचकर संगत ने दीवान के सामने शीश नवाया।
विज्ञापन

जसवंत सिंह चमन के परिवार की ओर से अखंड पाठ रखवाया था, जिसकी समाप्ति हुई। उसके बाद आरती तथा सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। स्त्री सुखमनी सेवा सोसायटी के सदस्यों ने पाठ किया। हजूरी रागी लखविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह कोमल ने हरिजस गायन के साथ गुरु महिमा का बखान किया। फरीदाबाद से आए जितेंद्र सिंह व उनके साथियों ने गुरु हरगोविंद के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने दीवान का संचालन कर बताया कि पांचवें गुरु अर्जुन देव के घर माता गंगाजी की कोख से गुरु हरगोविंद का जन्म हुआ था। इसके उपलक्ष्य में सिख संगत अपने घरों से मिस्से प्रसादे, लस्सी, अचार आदि लेकर गुरुद्वारा में पहुंची। इसका लंगर बरताया गया। संस्था अध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने तरविंदर सिंह माटा को सिरोपा भेंट किया। सनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, मंजीत सिंह ढींगड़ा, सुरेंद्र सिंह, सरनजीत सिंह, रंजीव सिंह बग्गा, जैसमीन कौर, गुरवचन सिंह माटा, कीरत माटा, मनमोहन कौर, शरनजीत कौर, पिंकी दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा तेगबहादुर में भी मनाया प्रकाश पर्व
गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर रामनगर में गुरु हरिगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा में हजुरी रागी गुरविंदर सिंह ने कीर्तन गायन किया। दिलप्रीत सिंह ने गुरु महिमा का बखान किया तथा सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। संगत अपने घरों से बनाए पकवान लेकर गुरुद्वारा पहुंची और लंगर बरताया गया। संस्थाध्यक्ष जगजीत सिंह, मन्नी बग्गा, गोपी, यश, त्रिलोचन सिंह, रिंकू डिंपल आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में गुरुहरगोविंद साहिब के प्रकाशोत्तव पर गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकती सिख संग?

शाहजहांपुर में गुरुहरगोविंद साहिब के प्रकाशोत्तव पर गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेकती सिख संग?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed