{"_id":"654e7bf81cff5fadba0fbb75","slug":"sp-took-stock-of-security-arrangements-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-8018-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा निकले एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा निकले एसपी
Sat, 11 Nov 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी अशोक मीणा।संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस के मौके पर बाजार में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को दोपहर में एसपी अशोक कुमार मीणा ने भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के लिए निर्देश भी दिए।
पंखी चौराहे से घंटाघर तक बाजार में धनतेरस पर काफी भीड़ उमड़ती है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पहले ही रूट डायवर्जन कर दिया गया था। कई प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, कुछ जगह पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। शाम को बारिश होने के चलते अधिक जाम नहीं रहा।
दूसरी ओर एसपी अशोक कुमार ने दोपहर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाने से कुछ कदम दूरी पर सड़क पर खड़ी कार को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। बाजार में दो पहिया वाहन मिलने पर भीड़ बढ़ने पर प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सराफा बाजार, चूड़ी वाली बाजार समेत कई क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लिया। उनके साथ सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मी भी रहे।