{"_id":"644eb7a3e5e2dd717b0f4155","slug":"sp-said-take-action-against-criminals-and-deposit-weapons-shahjahanpur-news-c-4-1-141974-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसपी बोले, अपराधियों पर करें कार्रवाई व शस्त्र जमा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसपी बोले, अपराधियों पर करें कार्रवाई व शस्त्र जमा कराएं
विज्ञापन
- पुलिस लाइन सभागार में हुई क्राइम बैठक में एसपी ने निष्पक्ष चुनाव कराने के दिए निर्देश
- बोले, वीआईपी ड्यूटी में सतर्कता बरते व लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित क्राइम बैठक में जिले के विभिन्न थानों से आए प्रभारियों को एसपी एस.आनंद ने अपराधियों पर कार्रवाई करने व शस्त्रों को जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारा 107/16 के तहत भारी से भारी राशि में मुचलके से पाबंद करें।
दोपहर में सैनिक सम्मेलन में एसपी ने अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। इसके बाद क्राइम मीटिंग में एसपी ने थानावार समीक्षा करते हुए अपराधों को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। एसपी ने महिला संबंधी अपराधों को संवेदनशीलता बरतते हुए कार्रवाई करने, चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर रोकथाम व लंबित वारदातों के अनावरण करने के निर्देश दिए। एसपी ने निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए शस्त्र जमा कराने के लिए कहा है।
उन्होंने नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने व सूचनाओं के आदान-प्रदान में लापरवाही नहीं बरतने के लिए कहा है। बैठक में एसपी देहात संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।