{"_id":"d47b003fc4dc2579798e4cef71aedf2f","slug":"sp-leaders-brainstorm-on-electoral-strategies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रणनीतियों पर सपा नेताओं ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रणनीतियों पर सपा नेताओं ने किया मंथन
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और पार्टी के वर्तमान व भूतपूर्व जन प्रतिनिधियों ने शनिवार को बिजलीपुरा के पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान सहित एमएलसी और विधानसभा के चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। सदस्यता की समीक्षा से पता चला कि सभी सेक्टर प्रभारियों और सह सेक्टर प्रभारियों ने विधानसभा क्षेत्रवार बूथ कमेटियां तैयार कर ली हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों की बूथ कमेटियों वाली सीडी जिला कार्यालय को जल्दी उपलब्ध कराएं जिससे कि जरूरी होने पर कमेटियों में फेरबदल करके उनमें शामिल होने से रह गए कर्मठ कार्यकर्ताओं को कमेटियों से जोड़ा जा सके। विधायक राजेश यादव ने कटरा विधानसभा क्षेत्र की बूथ कमेटियों वाली सीडी जल्द जमा करने का वायदा किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ईद उल फितर की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी एक परिवार की तरह है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आपसी सहयोग को मजबूत करके अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के संचार माध्यमों से हो रहे प्रचार को घर-घर पहुंचाएं। पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की गतिविधियां मिशन-2017 पर केंद्रित रहनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि महिलाएं अपने सम्मान के लिए सपा से जुड़ें। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में सहायक होंगे। अंत में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुश्ताक अली खां और जिलाध्यक्ष तनवीर खां के मामा तौसीफ अहमद खां के निधन पर सभी ने मौन रखकर शोक व्यक्त किया। बैठक में पंकज वर्मा, कपिल सिंह वर्मा, बृज बहादुर कश्यप, अनवर अली, आफाक अली खां, जगजीत सिंह टांडे, महावीर यादव, राजेंद्र यादव आदि ने संगठन हित में कई सुझाव दिए।