{"_id":"6228fa78adcd7e55f05a832e","slug":"sp-kept-monitoring-evms-in-sun-and-cold-shahjahanpur-news-bly4778186158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप और ठंड में ईवीएम की निगरानी करते रहे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप और ठंड में ईवीएम की निगरानी करते रहे सपाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोजा मंडी में मतगणना स्थल के बाहर ईबीएम की सुरक्षा को लेकर बैठे समाजवादी पार्टी के
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका के चलते मतदान खत्म होने के अगले दिन ही सपाइयों ने मंडी की निगरानी शुरू कर दी थी। दिन में तेज धूप और रात में सर्दी के बावजूद सपाई डटे रहे। वे दिन-रात ईवीएम की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
रोजा मंडी में दो जगहों पर सपाइयों ने टेंट लगा रखा है। जहां पर शिफ्टवॉर नेताओं की ड्यूटी लगी है। 14 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद सपा की जिला कमेटी ने सात टीमों का गठन कर ईवीएम की सुरक्षा के निर्देश दिए थे। सपाइयों ने निगरानी के लिए मंडी के पीछे वाले गेट और टूटी दीवार के पास टेंट लगा दिया। वहां जनरेटर लगाकर रोशनी की व्यवस्था की गई, साथ ही रात में सर्दी से बचने के लिए अलाव के लिए लकड़ी का इंतजाम भी करा दिया।
रात में ड्यूटी करने वाले दिन में सोए। सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, नगर विधानसभा के अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सिंधौली के प्रधान सोनू यादव, छात्र सभा के जिला सचिव फरमान अंसारी, महानगर के जिला सचिव अरुण सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनोई अनवर सईद, प्रतिनिधि शाहनवाज इदरीसी समेत कई नेताओं की ईवीएम की निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई गई है। टीमों में शिफ्टवार बदलाव भी किया गया गया।
विज्ञापन
बुधवार रात आधी रात के बाद तक डटे रहे सपा के वरिष्ठ नेता
बरेली समेत कई जिलों से ईवीएम में गड़बड़ी करने की खबरें आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को ईवीएम की निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार रात सपा जिलाध्यक्ष व नगर सीट से प्रत्याशी तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, महानगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मंडी पहुंच गए। आधी रात के बाद तक अलाव तापकर ईवीएम की निगरानी करते रहे।